बलरामपुर रामानुजगंज जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक 06 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बैठक प्रातः 11 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न होगी, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला जल स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष राजेन्द्र कटारा करेंगे।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की अद्यतन प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, उस पर चर्चा करने एवं अनुमोदन प्रदान करने के लिए भी विचार-विमर्श होगा।
जिला प्रशासन द्वारा समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि योजनाओं के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित किया जा सके।

