
गिरफ्तार आरोपियों में रूपदेव राम भगत (50 वर्ष) निवासी ग्राम त्रिपुरी सरनाटोली, कौषिल भगत (30 वर्ष) निवासी त्रिपुरी माचाडीपा, मनोज कुमार (24 वर्ष) निवासी ग्राम सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार), जिरमल मुण्डा (56 वर्ष) निवासी ग्राम भगचंद थाना आस्ता जिला जशपुर, उपेन्द्र कुमार (27 वर्ष) निवासी ग्राम सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार), विंदेश्वर (45 वर्ष) निवासी कोलवा थाना जोरी जिला चतरा (झारखंड) तथा कृष्णा सिंह निवासी कुराग थाना आस्ता जिला जशपुर शामिल हैं। पुलिस द्वारा खेतों का परीक्षण करने पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती पाई गई। इसके बाद मौके पर ही पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम के पौधों को जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाड़ा गया। वहीं खेत में रखे दो डिब्बों में आधा-आधा भरा अफीम का लासा तथा चार बड़ी और एक छोटी बोरी में भरे सूखे फल भी बरामद किए गए।बरामद अफीम को विधिवत तौलने पर उसका कुल वजन 4344.569 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है तथा आगे की विवेचना जारी है।

