Sun. Jun 7th, 2026

पंचायत सचिव सहित रोजगार सहायक गिरफ्तार

बलरामपुर। जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में सामने आई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। विस्तृत जांच के बाद दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर अपूर्ण मकानों को पूर्ण दर्शाया गया और राशि हितग्राहियों के खातों में स्थानांतरित कर अंगूठा लगवाकर गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर मनरेगा के तहत मजदूरी राशि भी विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर अनियमितता बरती गई। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 आवास पूर्ण एवं 47 आवास निर्माणाधीन हैं, लेकिन कई अपूर्ण आवासों को पूर्ण दर्शाकर कुल 10 लाख 5 हजार 881 रुपये का गबन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की 9 लाख 5 हजार रुपये तथा मनरेगा से 1 लाख 881 रुपये की मजदूरी राशि शामिल है। इसके अलावा एक ही व्यक्ति के नाम दो अलग-अलग नामों से आवास स्वीकृत करना, अपूर्ण आवासों पर भुगतान करना तथा हितग्राहियों से धोखाधड़ी कर राशि निकालने जैसे कई मामले सामने आए हैं। कई हितग्राहियों ने बयान में बताया कि उनसे अंगूठा लगवाकर या ओटीपी के माध्यम से राशि निकाल ली गई।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed