बलरामपुर। युवा कांग्रेस संगठन द्वारा रामानुजगंज निवासी अमृत जायसवाल ‘उर्फ़ छोटू’ को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन से जुड़े लोगों ने इसे रामानुजगंज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
अमृत जायसवाल लंबे समय से युवा कांग्रेस के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार भागीदारी निभाते आए हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान और मजबूत पकड़ मानी जाती है। क्षेत्र में सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता के कारण वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

नियुक्ति के बाद अमृत जायसवाल ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना रहेगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने अमृत जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूती के साथ मंच मिलेगा। रामानुजगंज सहित पूरे जिले में उनकी नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

