Sun. Jun 7th, 2026

महुआ चुनने गई बालिका की हाथियों के हमले में मौत।

बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महावीरगंज में हाथियों के आतंक ने एक बार फिर ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इसी बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसमें महुआ चुनने गई एक बालिका की हाथियों के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत महावीरगंज की एक बालिका सुबह जंगल किनारे महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान वहां विचरण कर रहे जंगली हाथियों के झुंड से उसका सामना हो गया। अचानक हुए हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल फैल गया।घटना की सूचना मिलते ही रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक बालिका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विभागीय अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हर संभव सहायता एवं नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद वन विभाग की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार घूम रहे हाथियों पर निगरानी बढ़ाने तथा गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हाथियों का दल लगातार गांवों और जंगल किनारे के इलाकों में विचरण कर रहा है, जिससे लोगों का खेतों, जंगलों और दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे ज्यादा भयभीत हैं। महुआ सीजन के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह-सुबह जंगल की ओर जाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए, मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed