Sun. Jun 28th, 2026

29 व 30 जून को घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम।

बलरामपुर, रामानुजगंज जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अंतर्गत आज तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में स्वयं बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अनुज टोप्पो एवं स्वास्थ्य अमला मौजूद रहे।

 

भारत को पोलियो-मुक्त अभियान के अंतर्गत आज जिले के 693 पोलियो बूथों पर 1386 स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी दलों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। साथ ही 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। अभियान के दौरान जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 07 हजार 731 बच्चों को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सहयोगी विभागों की संयुक्त टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी टीमों को बूथों पर निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा घर-घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें दवा पिलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की सतत निगरानी जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Related Post