बलरामपुर, रामानुजगंज कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बलरामपुर द्वारा 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रातः 10ः30 बजे से जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में एक दिवसीय विशाल एवं निःशुल्क जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेले में चिकित्सा (एस.आर. हॉस्पिटल, दुर्ग), तकनीकी (वेदांता स्किल स्कूल) एवं बैंकिंग (नीट इंटरएक्ट फाइनेंस बैंकिंग) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती की जाएगी।
जिसमें टेक्नीशियन के 150, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50, फिटर, वेल्डर, सोलर सिस्टम इंस्टॉलर, प्लंबर एवं टेक्नीशियन के 95, सुपरवाइजर के 75, सिक्योरिटी गार्ड के 620, कंप्यूटर ऑपरेटर के 40, डॉक्टर के 70, मेडिकल टेक्नीशियन के 35, नर्सिंग के 35, मैनेजर के 55, कुल 1,470 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ लें।
जिला स्तरीय रोजगार मेला,1470 पदों पर होगी सीधी भर्ती।

