Wed. Aug 12th, 2026

ग्रामीणों की चिंता पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता महावीरगंज में प्लांट से निकलने वाले पानी की हो रही वैज्ञानिक जांच।

बलरामपुर, रामानुजगंज जिले में ग्राम महावीरगंज में प्लांट से निकलकर नदी में प्रवाहित हो रहे पानी को लेकर ग्रामीणों द्वारा जताई गई चिंता पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर जल विशेषज्ञों की टीम ने प्लांट और आसपास के क्षेत्रों से पानी का नमूना लिया हैं, जिसकी वैज्ञानिक जांच जिला जल प्रयोगशाला में की जा रही है।
विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम महावीरगंज के
युवा कांग्रेस नेता इंतखाब अंसारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के व्यास मुनि यादव सहित ग्रामीणों द्वारा गांव में लगे प्लांट से निकलने वाले पानी को लेकर प्रशासन से शिकायत की गई थी। जिसमें ग्रामीणों ने बताया था कि प्लांट से निकलकर नदी में प्रवाहित हो रहे पानी से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पानी के कारण लोगों के बीमार होने, मवेशियों को नुकसान पहुंचने तथा चर्मरोग जैसी बीमारी होने की आशंका भी व्यक्त की थी।

ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड बलरामपुर के कार्यपालन अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए।
निर्देश के परिपालन में जिले की जल विशेषज्ञ टीम द्वारा संबंधित विभागीय अमले के साथ प्लांट तथा आसपास के क्षेत्रों से पानी के सैंपल एकत्र किया गया। कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी है कि इन नमूनों की जिला जल प्रयोगशाला में सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित जल के सैंपल को राज्य स्तरीय विशेषज्ञ प्रयोगशाला में भी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा

Related Post