Fri. Oct 23rd, 2026

रेलवे ट्रैक पार करते समय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी की दर्दनाक मौत

हुसैनाबाद। झारखंड के हुसैनाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश सिंह की मौत हो गई। बुधवार शाम महुआरी देहरी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय उनकी मोटरसाइकिल फंसकर बंद हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

ट्रैक से मोटरसाइकिल निकालने के दौरान हुआ हादसा

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे अवधेश सिंह मोटरसाइकिल से जपला बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महुआरी देहरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय उनकी मोटरसाइकिल ट्रैक पर फंस गई और बंद हो गई। बताया जाता है कि वह मोटरसाइकिल को ट्रैक से निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अवधेश सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह तथा मध्य जिला परिषद क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

इस दुखद घटना से पूरे हुसैनाबाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Post