Tue. Nov 10th, 2026

नकली नोटों का बड़ा खुलासा: जाली करेंसी के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने नकली करेंसी तैयार कर बाजार में खपाने वाले एक बड़े अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस खुलासे ने एक बार फिर यह चिंता बढ़ा दी है कि कैसे सामान्य प्रिंटिंग उपकरणों और डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर आर्थिक अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शहडोल पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर खैरहा थाना पुलिस ने ग्राम छिरहटी के पास विशेष घेराबंदी की। पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे इन आरोपियों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान न केवल भारी मात्रा में जाली नोट मिले, बल्कि इन्हें छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए कुल सामान और नकदी की कुल कीमत 9 लाख 21 हजार 700 रुपये आंकी गई है।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए कुल 1,803 जाली नोटों का विवरण इस प्रकार है:

500 रुपये के नोट: 1,702 (कुल मूल्य: 8,51,000 रुपये)200 रुपये के नोट: 101 (कुल मूल्य: 20,200 रुपये)कुल बरामद नोट: 1,803 कुल नकली करेंसी: 8,71,200 रुपये

पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

अरविंद सिंह (28 वर्ष) – निवासी अर्जुली, थाना खैरहा, जिला शहडोल (पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य सरगना)।

शरद सिंह मरावी (34 वर्ष) – निवासी बोंदर/नागूला, राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर।

मनीष कुमार सिंह (33 वर्ष) – निवासी जिला डिंडौरी।

अनिल कुमार उरैती (36 वर्ष) – निवासी लालपुर, थाना गाड़ासरई, जिला डिंडौरी।

नहने सिंह मरकाम (54 वर्ष) – निवासी बोंदर, थाना गाड़ासरई, जिला डिंडौरी।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अब जांच का सबसे अहम पहलू यह है कि इस गिरोह ने ये जाली नोट कहां-कहां और किस माध्यम से खपाने की योजना बनाई थी। साथ ही, इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनके संभावित संपਰकों की भी गहराई से छानबीन की जा रही है, ताकि इस रैकेट की जड़ों तक प हुंचा जा सके।

Related Post