Sun. Jun 7th, 2026

विभिन्न क्षेत्रों के 32 उत्कृष्ट सारथी बने सड़क सुरक्षा के मिसाल।

बलरामपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात विभाग द्वारा उल्लेखनीय पहल करते हुए, सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित सारथी सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने चालकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित किए गए चालकों का चयन उनके अनुशासन, यातायात नियमों का सख्ती से पालन, नशा मुक्त वाहन चलाने और दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने जैसे गुणों के आधार पर किया गया। ये सारथी न केवल अपने कार्य में कुशल हैं, बल्कि समाज को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसमे सरकारी, निजी और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। इनमें ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, एम्बुलेंस और प्रोटोकॉल वाहन के चालक शामिल थे। इन 32 सारथियों ने अपने उत्कृष्ट व्यवहार से समाज में एक मिसाल कायम की है।

कलेक्टर श्री कटारा ने इन वाहन चालकों को अन्य चालकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनका जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार अन्य वाहन चालकों को भी प्रेरित करेगा। कलेक्टर ने सभी से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा, “सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। जिससे न केवल हमारा, बल्कि समाज की भी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।