Sun. Jun 7th, 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ।

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत भंवरमाल के।डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 जनवरी को विद्यालय परिसर में किया गया।जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समाजसेवी श्री सुभाष जायसवाल के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी खेल में सभी प्रतियोगिताएं हाउस वाइस आयोजित की गई जिसमें सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर का हिस्सा लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए रेफरीयो को चयन में अधिक परिश्रम करना पड़ा। खेलकूद कार्यक्रम में मुख्यतः लम्बी कूद, ऊंची कूद,रिले रेस, जैवलिन थ्रो डिस्कस थ्रो, दौड़, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्सी खींच, चेयर रेस,आदि खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। विद्यालय में विजय हुए छात्र-छात्राओं को मेडल ट्राफी एवं सर्टिफिकेट देकर उनको प्रोत्साहित किया गया विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां प्रत्येक वर्ष विद्यालय में कराई जाती हैं जिससे कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में अत्यधिक भर्ती होती है विद्यालय में दूसरे दिन कार्यक्रम की समापन बी ई ओ श्री एस. के. कुशवाहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका विकास कुमार, जफर अंजुम अमित जायसवाल,बिंदेश्वरी वर्मा ,महेश्वरी साहू, ज्ञानेश्वर मिश्रा, दिवाकर दीक्षित, दिलीप प्रजापति, प्रीति साहू, सुप्रिया शर्मा, दीपा गुप्ता, महेश्वरी साहू ज्योति गुप्ता प्रियंका यादव, मौसम गुप्ता, अनीता प्रजापति, उमेश कुमार कुशवाहा,शंभू रजक, चंद्र दीपक एवं मंजू कुमारी की प्रमुख भूमिका रही

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।