Sun. Jun 7th, 2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतिम तिथि।

बलरामपुर ,भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में जिले का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु पायलट राउण्ड 2.0 में इंटर्नशिप हेतु पंजीकरण भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के वेबसाइट पीएम इंटर्नशिप स्किम डॉट कॉम पर जारी है। पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 निर्धारित है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिले के पीएमआईएस नोडल अधिकारी एवं शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज प्राचार्य श्री एस.पी. मिश्रा के द्वारा जिले के विभिन्न कॉलेज एवं सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के साथ ऑनलाइन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों का पंजीयन कैसे हो इस बारे में मार्गदर्शन कर विस्तृत रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज रामानुजगंज के व्याख्याता श्री उमा शंकर यादव मोबाईल नम्बर 93034-62536 को अधिकृत किया गया है। श्री एस.पी. मिश्रा ने जिले के सभी युवाओं को इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आव्हान किया है तथा अभ्यर्थी पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिये 12 मार्च 2025 से पहले शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में संपर्क कर सकते है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed