Sun. Jun 7th, 2026

तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े 25 करोड़ की लूट,

हथियारबंद बदमाशों ने 20 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

बिहार के आरा शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना में, भोजपुर जिले के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए 6 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के जेवरात लूट लिए। इस दुस्साहसिक वारदात को अपराधियों ने महज 20 मिनट में अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह बाइक सवार 6-7 बदमाश शोरूम में घुसे। अंदर जाते ही उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने स्टाफ को एक कमरे में बंद कर दिया और जेवरात लूटने लगे। इस दौरान किसी को भी फोन करने या बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शोरूम के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। भोजपुर के एसपी ने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में किसी स्थानीय व्यक्ति की मिलीभगत हो सकती है, क्योंकि लुटेरे सीधे कीमती जेवरात वाली जगह पर पहुंचे थे।

आरा में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के दिनों में शहर में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है। खासकर ज्वेलरी शोरूम और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अपराधियों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना से ज्वेलरी कारोबारियों में गहरा आक्रोश और भय है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन ने पुलिस-प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed