Sun. Jun 7th, 2026

रामचंद्रपुर हाथी के हमले में महिला बुरी तरह घायल।

बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम फुलवार में आज शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक घटना घटी। मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी के हमले में अमीना बीबी, पति उस्मान अंसारी, ग्राम पंचायत छतरपुर ग्राम फुलवा गंभीर रूप से घायल हो गईं । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने महिला पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को रामानुजगंज के 100 विस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अमीना बीबी को स्थिति नाजुक बनी हुई है।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों का दल अक्सर गांव के आसपास आ जाता है, जिससे फसलें भी नष्ट हो रही हैं और जानमाल का खतरा बढ़ रहा है। वन विभाग द्वारा हाथियों को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed