Sun. Jun 7th, 2026

राजस्व एवं वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की गई बड़ी कार्यवाही।

बलरामपुर  कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिले में लगातार अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री आनन्द राम नेताम के मार्गदर्शन में राजस्व, वन तथ पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा नगरपालिका परिषद् बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 03, खुठनपारा जिला ग्रंथालय के पीछे वन विभाग की शासकीय भूमि तथा तहसील डौरा-कोचली ग्राम कोचली (लालमाटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। नगरपालिका परिषद् बलरामपुर वार्ड क्रमांक 03 में लगभग 1.5 एकड़ शासकीय भूमि पर लोगों द्वारा घर बनाकर अतिक्रमण किया गया था।

प्रशासन द्वारा उन्हें उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु नोटिस भी जारी किया गया था। परंतु अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर बलरामपुर एसडीएम श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा जमीन पर बनाए गए 22 घरोें को तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसी प्रकार खुठनपारा जिला ग्रंथालय के पीछे भी वन विभाग की शासकीय जमीन को लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसे बलरामपुर वन परिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में 10 मकानों को तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तहसील डौरा-कोचली में भी एसडीएम बलरामपुर श्री नेताम के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार रॉकी एक्का के नेतृत्व राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम कोचली (लालमाटी) में स्थित शासकीय भूमि तथा ग्राम डूमरखोला में भी शासकीय भूमि कुल 5 व्यक्तियों 0.06 हेक्टेयर द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जिसे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।