Sat. Mar 7th, 2026

अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर प डी.ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भावरमल में साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ साथ है अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया

साइकिल रैली को वरिष्ठ नागरिक, पालकगण एवं विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई की उपस्थिति में फ्लैग दिखाकर रवाना किया गया। रैली की दूरी को बच्चों ने अति उत्साह के साथ पूर्ण किया गया । रैली को पूर्ण करने पर विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने इस रैली में शामिल बच्चों के प्रयास को सराहा है। विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने बतलाया कि रैली का आयोजन क्षेत्रीय निर्देशक (डी. ए. वी. संस्थान छत्तीसगढ़) श्री प्रशांत कुमार के निर्देश पर किया गया। प्राचार्य ने साइकिल रैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंगों का व्यायाम होता हैं एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। रैली को सफल बनाने में प्रमुख रूप से जफर अंजुम, अमित जायसवाल, दिवाकर दीक्षित, ज्ञानेश्वर मिश्रा, दिलीप प्रजापति के साथ समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Related Post