गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु रामानुजगंज शासकीय अस्पताल ले जाया गया, तब स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आबकारी निरीक्षक नीरज कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि अश्विनी गुप्ता, सिद्धार्थ यादव और एक अज्ञात व्यक्ति ने कार्रवाई में बाधा डालते हुए उन्हें मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके अलावा, तीनों आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज,और महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया तथा आरोपी को भगाने का भी प्रयास किया।
हालांकि टीम ने साहसिक ढंग से कार्यवाही जारी रखी और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस बीच अश्विनी गुप्ता ने पलटवार करते हुए आबकारी टीम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम में नीरज कुमार साहू (आबकारी उपनिरीक्षक), चंद्र दीप भगत, खगेश्वर साय, प्रियेश कुमार, हेमंती तिर्की और कलिस्ता एक्का शामिल रहे।

