Sat. Mar 7th, 2026

आरागाही हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आरागाही हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक स्वागत तिलक लगाकर किया गया एवं उन्हें अध्ययन सामग्री स्वरूप पुस्तकें वितरित की गईं। छात्रों को मिठाई खिलाकर उत्सव का आनंद और भी मधुर बनाया गया।

कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सामूहिक सहभागिता देखने को मिली।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथियों में कन्हैयालाल अग्रवाल, अरुण केशरी, बी.डी. लाल गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता गुप्ता, मंडल महामंत्री बासुदेव राय, मंडल उपाध्यक्ष धर्मप्रकाश केशरी, सरपंच श्रीमती कमला सिंह, राजा तिवारी, कमल मंडल, कर्णधर राय, कार्यालय मंत्री आकाश तिवारी एवं सोनू चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन ने न केवल छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया, बल्कि समाज में सामूहिक सहभागिता और पर्यावरण चेतना को भी बढ़ावा दिया।

Related Post