बलरामपुर,कलेक्टर श्री कटारा ने खाद-बीज उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के किसानों को खेती के लिए समय पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराई जाए ताकि खरीफ फसल में कोई परेशानी न हो। कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि डीएपी के विकल्प में एनपीके और एसएसपी जैसे उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक व उपयुक्त मार्गदर्शन करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बिना लाइसेंस खाद-बीज विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर मॉनिटरिंग कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी, सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

