Sat. Mar 7th, 2026

स्वीकृत पदों पर भर्ती हेतु अगस्त तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति।

बलरामपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी दी है कि मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई के 02 पद एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के तहत जिला स्तरीय स्वीकृत 08 पदों पर भर्ती हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन समिति के द्वारा जांच/स्क्रूटनी कर दावा-आपत्ति हेतु सूची का प्रकाशन कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिले के वेबसाइट में किया गया है। अभ्यर्थी 06 अगस्त 2025 तक दावा-आपत्ति रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट एवं कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Post