Sat. Mar 7th, 2026

रामानुजगंज तहसील में नशेड़ी लिपिक को किया गया निलंबित।

तहसील रामानुजगंज विकासखंड रामचन्द्रपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 प्रवीण कुमार लकड़ा को कलेक्टर बलरामपुर राजेन्द्र कटारा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार लकड़ा, जो प्रभारी लिपिक काननूगो शाखा तथा नायब नाजीर शाखा रामानुजगंज में कार्यरत था, नशे की हालत में कार्यालय पहुंचे था। इस दौरान उन्होंने अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का परिचय दिया।

उनके इस आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत यह कार्रवाई की है। आदेशानुसार निलंबन अवधि में प्रवीण कुमार लकड़ा का मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय) बलरामपुर नियत किया गया है।

नियमों के अनुसार निलंबन की अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की लापरवाही किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई अन्य कर्मचारियों के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि सेवा अवधि में अनुशासनहीनता और लापरवाही पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related Post