छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत अरगाही में भाजपा के दिग्गज नेता राजेश यादव द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्थानीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन सभापति राजेश यादव ने की, जिन्होंने केक काटकर जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में अजय यादव सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्सव को एक जनसंपर्क और जनसमर्पण के रूप में बदल दिया। कार्यक्रम में यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका विकासवादी दृष्टिकोण आज भी प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक मूल्यों की महत्ता को उजागर करते हुए एक विशेष पहल की।अपने क्षेत्र के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। यह दृश्य उपस्थित जनसमूह को गहराई से भावुक कर गया और भारतीय संस्कृति में पारिवारिक मूल्यों की झलक दिखाई। राजेश यादव ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संस्कार, सेवा और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का असली धर्म जनता की सेवा है, और यह हमारा कार्यक्रम उसी सेवा भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में पत्रकारों का भी विशेष सम्मान किया गया। श्रीफल और शाल उड़ाकर पत्रकारों को समाज में उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राजेश यादव ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस पूरे आयोजन ने न केवल एक राजनेता के जन्मदिन को मनाया, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सेवा और संस्कृति का संदेश भी समाज को दिया।

