जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के नव-नियुक्त अध्यक्ष हरिहर यादव का रामानुजगंज प्रथम आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही वे चांदनी (भारत माता) चौक के समीप पहुंचे, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्य रूप से अरविंद दुबे, मोहम्मद बख्श,
अजय सोनी, प्रतीक सिंह, छोटू जायसवाल, अशोक गोड़, कौशल जैसवाल, अशोक बर्मन, रामजी बर्मन, इंतखाब अंसारी, प्रिंस जायसवाल, रमन राजक, महबूब खान सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हरिहर यादव को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया।उपस्थित नेताओं ने कहा कि हरिहर यादव के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी तथा कार्यकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त होगी। युवा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में नए नेतृत्व से टीम भावना और सक्रियता और बढ़ेगी। स्वागत के पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु का काम करेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। बताया गया कि स्वागत कार्यक्रम के बाद हरिहर यादव मां महामाया मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात वे रामानुजगंज से बलरामपुर राजीव भवन में पदभार ग्रहण समारोह के लिए प्रस्थान करेंगे।

