Sun. Jun 7th, 2026

भोजन व्यवस्था हेतु स्वयं सहायता समूहों से निविदा आमंत्रित।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बलरामपुर (डीपीआरसी), अन्तर्गत आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण रत हितग्राहियों के लिए भोजन व्यवस्था (सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का नाश्ता, रात्रि भोजन) हेतु जिले के इच्छुक पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों से 30 दिसम्बर 2025 तक रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा कार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर के डीपीआरसी शाखा में कार्यालयीन समय तक मुहर बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित किया गया है। निविदा 31 दिसम्बर 2025 को कार्यालयीन समय में खोली जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए बलरामपुर जिले की वेबसाईट www.balrampur.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

इनऑपरेटिव एवं डीफ अकाउंट में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए होगा शिविर

बलरामपुर, 16 दिसम्बर 2025/ जिला कोषालय अधिकारी श्री डी.पी. सोनी ने बताया है कि जिले में विभिन्न विभागों के द्वारा बैंकों में संचालित खाता जो अभी की स्थिति में इनऑपरेटीव एवं शासकीय बैंक खातों को चालू-बंद करने हेतु शिविर का अयोजन किया गया है। जिसके तहत 19 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत बलरामपुर, 22 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी तथा 24 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत रामानुजगंज व वाड्रफनगर में शिविर का आयोजन किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख एवं आहरण, संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ आने वाले समस्थ खाता धारकों के मध्य समन्वय बनाकर अपने क्षेत्रान्तर्गत जनपद पंचायत में उपस्थित होकर उक्त खातों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि शिविर आयोजन के पश्चात भी उक्त खातों का निराकरण नहीं होता है तो संबंधित कार्यालय प्रमुख के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी साथ ही दिसम्बर माह का वेतन का भुगतान संभव नहीं होगा जिसका व्यक्तिगत रूप से स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed