Sat. Mar 7th, 2026

नहीं रहे सामाजिक आधार स्तंभ भोला ठाकुर, रामचंद्रपुर में शोक की लहर।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रखंड रामचंद्रपुर  के सामाजिक जीवन के मजबूत आधार स्तंभ एवं वरिष्ठ नागरिक भोला ठाकुर का आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 4:10 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे रामचंद्रपुर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में हर वर्ग के लोग इस अपूरणीय क्षति से मर्माहत हैं।
स्वर्गीय भोला ठाकुर जी समाज सेवा, सामुदायिक विकास और सामाजिक एकता के प्रतीक माने जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में क्षेत्र की बेहतरी के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। चाहे सामाजिक समरसता हो, आपसी विवादों का समाधान हो या जरूरतमंदों की सहायता—हर क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उनके मार्गदर्शन में रामचंद्रपुर ने सामाजिक स्तर पर नई पहचान बनाई।
भोला ठाकुर जी अपनी सादगी, उदार स्वभाव और दूरदर्शी सोच के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। वे सदैव हर समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे और नई पीढ़ी को संस्कारों व जिम्मेदारियों का महत्व समझाते थे। उनके अनुभव और सलाह रामचंद्रपुर क्षेत्र के लिए मार्गदर्शक की तरह थे।
उनके आकस्मिक निधन से रामचंद्रपुर समाज ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। पुत्र योगेन्द्र श्रीवास,महेन्द्र श्रीवास,राजेन्द्र श्रीवास परिजन, मित्र एवं ग्रामवासी गहरे शोक में डूबे हुए हैं।

Related Post