Sat. Mar 7th, 2026

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 21 दिसम्बर से।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि 21 दिसम्बर को विश्व पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत 21 दिसम्बर 2025 को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ के माध्यम से तथा 22 एवं 23 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

Related Post