Thu. Apr 23rd, 2026

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के बलरामपुर अनुविभागीय एवं राजस्व अधिकारी ने जानकारी दी है कि विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मकरो में शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत मकरो (खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित ग्राम रामनगर कला) का आबंटन निरस्त किया गया है। अब शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत मकरो का संचालन नवीन संचालन एजेंसी को प्रदान किया जाना है। इसके लिए इच्छुक संस्था संचालन करना चाहते हैं, वे कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर में निर्धारित प्रारूप में 31 दिसम्बर 2025 कार्यालयीन समय तक आवेदन जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Post