Sat. Mar 7th, 2026

भारत माता चौक बना टेंपो स्टैंड, क्या प्रशासन की मिलीभगत।

रामानुजगंज का प्रसिद्ध भारत माता चौक, जो   आजकल अव्यवस्था और अराजकता का केंद्र बन गया है। यह इलाका अब एक अनौपचारिक टेंपो स्टैंड में तब्दील हो चुका है, जहां दिनभर टेंपो चालकों की आवाजाही और अवैध पार्किंग के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों की मानें तो यह समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। चौक के आसपास दुकान चलाने वालों का कहना है कि टेंपो चालकों की मनमानी और सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े टेंपो के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। कई बार टेंपो की वजह से राहगीरों और अन्य वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है।
एक दुकानदार ने बताया, “ऐसा लगता है कि टेंपो चालकों की प्रशासन से मिलीभगत है। शायद वे कुछ चढ़ावा देते होंगे, तभी कोई कार्रवाई नहीं होती। इस मुद्दे पर अब सबकी नजर प्रशासन की भूमिका पर टिकी हुई है। क्या प्रशासन टेंपो चालकों की मनमानी पर लगाम लगाएगा? क्या भारत माता चौक को सुरक्षित बनाया जाएगा। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में यहां कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी जिम्मेदारी से प्रशासन बच नहीं पाएगा।

Related Post