Sat. Mar 7th, 2026

तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 667 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात ।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन/शिलान्यास किया। इसमें 323 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 343 करोड़ 61जज लाख रुपये की लागत के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 25 स्टॉलों का अवलोकन किया। इन स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी गई। ट्राइबल फूड स्टॉल में आदिवासी व्यंजनों ने सभी को आकर्षित किया, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता और ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसे नवाचारों ने जनजागरूकता का संदेश दिया।

प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक माटीकला और ग्रामीण हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करते हुए राजपुर विकासखंड के ग्राम आरा निवासी कुम्हार श्री शिवमंगल के साथ चाक पर मिट्टी डालकर स्वयं चक्की चलाई। इसके साथ ही एकलव्य शंकरगढ़ की छात्राओं द्वारा तैयार “मदर ऑफ नेचर” स्कल्पचर को देखकर उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी स्केच भी भेंट की । इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत विभिन्न सामग्रियों का भी वितरण किया।

इस अवसर पर समारी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम अध्यक्ष श्री राम सेवक पैंकरा ,धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल, पिछड़ा आयोग सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Related Post