बलरामपुर रामानुजगंज जिले में होने वाले भारत की जनगणना-2027 कार्य के लिए के समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में तकनीकी सहायक हेतु कुल 19 कार्मिकों तथा एम.टी.एस. (चतुर्थ श्रेणी) 01 कार्मिक की माह फरवरी 2026 से जून-2027 तक कुल 17 माह की अवधि के लिए एजेन्सी के माध्यम से नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु इच्छुक पंजीकृत फर्मों/प्लेसमेंट एजेंसी/लेबर सप्लायर/कॉन्ट्रैक्टर /रजिस्टर एनजीओ से 30 जनवरी 2026 को अपरान्ह 03.00 बजे तक बन्द लिफाफे में दर कार्यालय कलेक्टर में आमंत्रित किया गया है। प्राप्त निविदा 30 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे खोला जायेगा। निविदा की शर्ते, निविदा का प्रारूप आदि विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.balrampur.cg.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

