Sat. Mar 7th, 2026

ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने ऑनलाईन अटेंडेंस, ई-ऑफिस, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम, धान उठाव, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं समय-सीमा के प्रकरण की समीक्षा कर प्रगति लाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हों तथा यह भी सुनिश्चित करें कि अधीनस्थ कर्मचारी भी निर्धारित समय पर उपस्थित हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड में जाने से पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करायें। कलेक्टर श्री कटारा ने सभी को समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए साथ ही बिना पूर्व सूचना अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को शत-प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही फाइलों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर  आर.एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता, श्री आर.एन. पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Related Post