Sat. Mar 7th, 2026

अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने पर कई वाहन जब्त।

बलरामपुर,कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत् राजस्व टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री नीरनिधि नन्देहा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा ग्राम कैलाशपुर में मोरान नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 04 ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर चौकी वाड्रफनगर को सुपुर्द किया गया।

Related Post