Sun. Jun 7th, 2026

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल।

अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी, बढ़ती फीस, अभिभावकों के शोषण और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले में कई निजी स्कूल नियमों को ताक पर रखकर अभिभावकों और विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मौन बने हुए हैं। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बीच मिलीभगत के कारण स्कूल प्रबंधन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। परिषद ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वृद्धि, ड्रेस, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री को लेकर अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे आम और मध्यमवर्गीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के प्रदेश मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि यदि निजी स्कूलों की मनमानी पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो परिषद आंदोलन को और उग्र करेगी। वहीं नगर मंत्री रोनी मिश्रा, सह मंत्री मयंक और महाविद्यालय अध्यक्ष रितेश ने भी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस प्रदर्शन में एबीवीपी के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि निजी स्कूलों की फीस संरचना, अनिवार्य खरीद व्यवस्था और अन्य अनियमितताओं की तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिल सके।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed