Sun. Jun 7th, 2026

पीएटी-2026 के माध्यम से उद्यानिकी एवं वानिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर।

बलरामपुर,प्रदेश में उद्यानिकी एवं वानिकी विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 2026-27 के माध्यम से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में संचालित बी.एससी. ऑनर्स उद्यानिकी एवं बी.एससी. ऑनर्स वानिकी के चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पीएटी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 27 अप्रैल 2026 तक व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूर्णतः पीएटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु व्यापम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
बी.एससी. ऑनर्स उद्यानिकी पाठ्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय से संबद्ध 16 शासकीय एवं 3 निजी महाविद्यालयों में कुल 1240 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बी.एससी. ऑनर्स वानिकी पाठ्यक्रम हेतु 1 महाविद्यालय में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इन पाठ्यक्रमों में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है। वर्तमान में उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, विशेषकर फल, सब्जी, पुष्प उत्पादन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती तथा वन संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्रों में विशेषज्ञों की मांग निरंतर बढ़ रही है।
जिला प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर व्यापम के अधिकृत पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा में सम्मिलित हों एवं इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed