बलरामपुर, रामानुजगंज कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, न्यायालयीन प्रकरण, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के अंतर्गत दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है। उन्होंने लंबित प्रकरणों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहायता पेंशन से संबंधित प्रकरणों को विशेष प्राथमिकता से निराकरण करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया, श्री आर.एन. पाण्डेय, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

