Sun. Jun 7th, 2026

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में नीलगाय हत्या का मामला, 9 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम इंदरपुर में कुछ ग्रामीणों द्वारा नीलगाय की हत्या करने और उसके मांस को आपस में बांटने का मामला सामने आया है। यह घटना सामने आने पर क्षेत्रीय वन विभाग के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रामानुजगंज लाकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम इंदरपुर के कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से नीलगाय का शिकार कर उसकी हत्या कर दी और मांस को आपस में बांट लिया। इस घटना के बारे में जैसे ही वन विभाग को सूचना मिली, तो रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान वहां से नीलगाय का कटा हुआ सिर, कुछ तार और एक बाइक भी बरामद की गई।
फॉरेस्ट रेंज के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे और अवैध शिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी के बाद, वन विभाग ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है
और उम्मीद की जा रही है कि इस तरह की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।