Tue. Jun 23rd, 2026

अतिथि शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित।

बलरामपुर, रामानुजगंज शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह, रामानुजगंज, कुसमी, शंकरगढ़, वाड्रफनगर एवं राजपुर में अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई पैटर्न के अंतर्गत अतिथि शिक्षक पीजीटी, टीजीटी तथा गैर शैक्षणिक पदों पर अस्थायी व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 9ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.balrampur.gov.in , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है साथ ही संबंधित विद्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।

Related Post