Thu. Jul 9th, 2026

रामानुजगंज वन विभाग की बड़ी कार्रवाई लकड़ी से भरा ट्रक जब्त।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से परिवहन की जा रही बहुमूल्य लकड़ी से लदे एक ट्रक को जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेई के निर्देश एवं वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बनो के नेतृत्व में कनहर बैरियर, रामानुजगंज में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG 15 ED 9966 की जांच की गई।
जांच में पाया गया कि ट्रक में खम्हार, जामुन एवं नीलगिरि प्रजाति की कुल 89 नग लकड़ियां, जिनका कुल आयतन 22.074 सीएमटी था, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परिवहन की जा रही थीं। प्रथम दृष्टया दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लकड़ी सहित ट्रक को जब्त कर लिया।
मामले में वन अपराध क्रमांक 21972/09, दिनांक 9 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है। जब्त ट्रक को अग्रिम कार्रवाई के लिए चोरपहारी डिपो में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
इस कार्रवाई में वनपाल दयाशंकर, विजय बर्मन, सुसना भगत, राजनाथ, पिंटू मालाकार, मंगल राम एवं निखिल सहित वन विभाग का अमला उपस्थित रहा।
वन विभाग ने बताया कि अवैध लकड़ी परिवहन एवं वन अपराधों के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन जांच अभियान जारी रहेगा

Related Post