Tue. Jul 21st, 2026

गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट एवं बाल अधिकारों की दी गई जानकारी

बलरामपुर रामानुजगंज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  ग्राम सनावल स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पाक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, बाल सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, लैंगिक समानता, नशामुक्ति, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्राओं को पाक्सो अधिनियम के प्रावधानों एवं बाल अधिकारों से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार के शोषण अथवा असुरक्षित स्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच एवं बैड टच की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा लैंगिक समानता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इनके उन्मूलन में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के महत्व की जानकारी भी साझा की गई।

Related Post