Sat. Sep 26th, 2026

खाद्य विभाग सभी जनपद पंचायतों में 28 से 30 सितंबर तक लगाएगा सेवा सेतु कैंप।

बलरामपुर रामानुजगंज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय एवं सभी जनपद पंचायतों में सेवा सेतु कैंप लगाए जाएंगे। अभियान अवधि में आयोजित अन्य शिविरों में भी ये सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी।
कैंप में राशनकार्ड सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार व मोबाइल नंबर सीडिंग तथा राशनकार्ड संशोधन के कार्य किए जाएंगे। नए राशनकार्ड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही पीडीएस में वितरित चावल, चना, नमक, शक्कर व गुड़ के नमूने प्रदर्शित होंगे तथा शिकायतों के लिए ‘अन्न सहायता’ पोर्टल, कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 और सीएम हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी। खाद्य विभाग ने नागरिकों से कैंप का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

 

Related Post