बलरामपुर, रामानुजगंज भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में छूटे हुए नागरिकों एवं नए पात्र युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे सभी पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने योग्य युवाओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम व त्वरित बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।
मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की इस प्रक्रिया के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त, नए मतदाता पंजीयन हेतु अभ्यर्थी ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अवजमते.मबप.हवअ.पद के माध्यम से फॉर्म-6 में ऑनलाइन आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
पात्र मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान,बीएलओ करेंगे घर-घर भ्रमण;

