कोरिया। बस दुर्घटनाओं और यात्री सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच परिवहन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जिला परिवहन कार्यालय कोरिया में पदस्थ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अमित प्रकाश कश्यप को प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर में कर्तव्यस्थ किया गया है।
इधर, हादसे के बाद भी बसों में ओवरलोडिंग को लेकर चिंता बनी हुई है। यात्रियों का आरोप है कि मनेन्द्रगढ़ से पाराडोल जाने वाली एक मिनी बस में यात्रियों को क्षमता से अधिक ठूंस-ठूंसकर बैठाया जा रहा है। तेज रफ्तार से बस चलाए जाने की शिकायतों ने भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
आखिर कब थमेगा ओवरलोडिंग का खेल? बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना और लापरवाही से वाहन चलाना यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों से नियमित जांच, नियमों का सख्ती से पालन तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, कोरिया RTO को अस्थायी रूप से किया गया अटैच

