Sun. Jun 7th, 2026

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 01 मोबाइल मेडिकल युनिट बलरामपुर में तथा 02 मोबाइल मेडिकल यूनिट रामानुजगंज क्षेत्र में चलाया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा महीने में 24 दिन शहर के विभिन्न वार्डों में सुबह 9ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुशल चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एवं स्टाफ नर्स की उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार का जांच, खून जांच की जाती है। इसके साथ 170 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। जिसे डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
बलरामपुर एमएमयू के माध्यम से अब तक 381 स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर 24 हजार 754 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 20 हजार 77 लोगों को निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। साथ ही 5 हजार 339 लोगों का निःशुल्क रक्त जांच किया जा चुका है। इसी प्रकार रामानुजगंज में संचालित 02 एमएमयू से अब तक 502 स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर 34 हजार 728 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 30 हजार 603 लोगों को निःशुल्क दवाई का वितरण तथा 7605 लोगों का निःशुल्क रक्त जांच किया गया।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।