Sun. Jun 7th, 2026

तहसील कार्यालय की बदहाल शौचालय पानी नदारत।

नसही बाथरूम की व्यवस्था, न बैठने का इंतजाम।

बलरामपुर जिले के तहसील कार्यालय में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज़ से अपने कामों के लिए आने वाले नागरिकों को यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ता है।

तहसील कार्यालय में बाथरूम की स्थिति इतनी खराब है कि कई लोगों को उल्टी करने की नौबत आ जाती है। क्योंकि बाथरूम में जल रानी नदारत है। हाल ही में एक व्यक्ति, जो काफी दूर से आया था, बाथरूम की दुर्गंध और गंदगी से परेशान होकर उल्टी करते हुए देखा गया। यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

इसके अलावा, कार्यालय में बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। बाहर से आए बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घंटों तक खड़े रहने को मजबूर हैं। गर्मी, बारिश या सर्दी—लोग हर मौसम में अपनी बारी के इंतजार में बाहर खड़े रहते हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से बेहतर सुविधाओं की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाओं को सुधारने की अपील की है ताकि जनता को तहसील कार्यालय में आने पर परेशान न होना पड़े।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।