Sun. Jun 7th, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन लड़ने वाले बकायेदारों से लिया जाएगा एनओसी

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पंचायत निर्वाचन में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद अध्यक्ष, पद पर चुनाव लड़ने की सम्भावना के दृष्टिगत कलेक्टर ने जिला पंचायत के सीईओ, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि निकट भविष्य में आपके अधिकार क्षेत्र अंतर्गत् स्थानीय निर्वाचन/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में बकायेदारों से जो स्थानीय व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन लड़ने हेतु नामांकल दाखिल करेंगे उन पर कार्यवाही करते हुए एनओसी लिया जाना सुनिश्चित करें।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अंतर्गत राष्ट्रीय निगम की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछडा वर्ग की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ईकाई ऋण मासिक किस्तों में भुगतान की शर्त पर ऋण राशि का वितरण किया गया है। हितग्राहियों द्वारा ईकाई ऋण स्थापित् करने उपरांत भी मासिक ईकाई ऋण किस्त राशि को जमा नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रदाय किया गया ऋण कालातीत हो गया है। चूंकि राष्ट्रीय निगम से राज्य सरकार की गारंटी एवं ब्याज पर राशि प्राप्त कर वितरीत किया गया है। इस विभाग के ऋणी हितग्राहियों द्वारा स्थानीय निर्वाचन/पंचायत निर्वाचन में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद अध्यक्ष, पद पर चुनाव लड़ने की सम्भावना के दृष्टिगत कलेक्टर ने जिला पंचायत के सीईओ, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि निकट भविष्य में आपके अधिकार क्षेत्र अंतर्गत् स्थानीय निर्वाचन/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में बकायेदारों से जो स्थानीय व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन लड़ने हेतु नामांकल दाखिल करेंगे उन पर कार्यवाही करते हुए एनओसी लिया जाना सुनिश्चित करें।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।