Sun. Jun 7th, 2026

जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बलरामपुर, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशन में जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन.मिश्र एवं जिला मिशन समन्वयक श्री राम प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में जिला ग्रंथालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के 06 विकासखण्ड से चयनित कुल 18 विद्यार्थियों ने सहभागीेता दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में गणित एवं विज्ञान से संबंधित मौखिक, लिखित एवं क्रिएटिव गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें विकासखण्ड बलरामपुर के माध्यमिक शाला दलधोवा की कुमारी प्रतिमा यादव ने प्रथम स्थान, विकासखण्ड शंकरगढ़ के कन्या माध्यमिक शाला की कुमारी काजल पैकरा ने द्वितीय स्थान एवं विकासखण्ड कुसमी के विश्वकर्मा माध्यमिक शाला चान्दो के राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो, स्कूल बैग, मेडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री राम प्रकाश जायसवाल के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ग्रामीण अंचल के बच्चों को अपने प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ए.पी.सी. श्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, श्री शिवकुमार उपाध्याय, जिला ग्रंथालय प्रभारी श्री राजकुमार शर्मा एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed