अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, पैथोलैब, नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर पर होगी कार्रवाई
बलरामपुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक/पैथोलैब/नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर में उपचार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु जिला निरीक्षण दल का गठन किया गया है।

निरीक्षण दल द्वारा निरंतर निरीक्षण कर अवैध रूप से उपचार करने वाले संस्थाओं पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अवैध रूप से उपचार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने आम जनता से भी सहयोग करने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसत कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी औषधि निरीक्षकों को नियमित दवा दुकानों का औचक निरीक्षण करने एवं अवैध रूप से दवा दुकान में उपचार करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध रूप से उपचार कर रहे लोगों की सूची तैयार कर कार्यवाही हेतु विकासखण्डो में उपलब्ध कराया गया है। ताकि आम नागरिकों को गलत उपचार से बचाया जा सके।



सोन नदी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


सरपंच द्वारा बताया गया कि घर के सामने स्थित खलिहान में जौ एवं सरसों की फसल रखी गई थी। अचानक आग लगने के कारण खलिहान में रखी फसल जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर खाक हो गया।