Fri. Oct 23rd, 2026

ताजा खबरें

केक काटकर मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती।

•बलरामपुर रामानुजगंज जिले मे भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामानुजगंज मे प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल जी के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता जी के अध्यक्षता में

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी* की जन्म जयंती मण्डल रामानुजगंज के अम्बेडकर पार्क में मनाया गया। मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा नेता अनूप तिवारी ,पूर्व जिला अध्यक्ष आर के पटेल ,भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ,व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण केशरी ,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री शैलेश गुप्ता ,विमलेश सिन्हा,मोहन गुप्ता ,रामेश्वर गुप्ता ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता , जिला पंचायत सदस्य बदरी यादव ,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी. डी.लाल गुप्ता ,जनपद सदस्य श्रीमती सुराजमनिया उईके , श्रीमती सुशीला खलखो , दयाल विश्वास , चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.राकेश गुप्ता , पूर्व पार्षद मुकेश जायसवाल ,अजीत गुप्ता , अजय गुप्ता ,बासुदेव राय , पार्षद विजय रावत , पवन गुप्ता , सुमित गुप्ता ,सुरेश दास पूरी , अरुण नागवंशी , विकाश गुप्ता ,अर्जुन दास ,सिद्धार्थ यादव जी,एवँम रामेश्वर गुप्ता,चंद्रदेव रवि,अनिल पासवान, इम्तियाज खान, आकाश गुप्ता धर्मप्रकाश केशरी, अनूप कश्यप,की उपस्थिति मे बड़े धूमधाम से केक काटकर जन्म जयन्ती मनाया गया कार्यक्रम में अन्य कई वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन के संघर्षों और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया साथ ही देश को बाबा साहब के संविधान के अनुसार लगातार तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाए जाने का संकल्प उपस्थित जनों द्वारा किया गया इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर सभी लोगों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया और यह शपथ लिया गया कि हम बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग को समानता और एकरूपता के साथ देश का विकास करेंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं पार्षद विकास गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु रिक्त पदों में भर्ती  प्रक्रिया में शिथिलता।

बलरामपुर  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज ने बताया है कि मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु रिक्त पदों के भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर जिला मिशन समन्वयक, जेन्डर विशेषज्ञ, वित्तीय एवं समन्वयक, कार्यालय सहायक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तथा मल्टी टास्क स्टाफ के 1-1 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।

प्राप्त आवेदन पत्रों का समिति द्वारा स्क्रूटनी कर पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी।  जिसमें अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन पत्र में राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किये जाने पर अपात्र किया गया है। संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा उक्त निर्देश को शिथिल करते हुए राजपत्रित अधिकारी के साथ-साथ स्वंय के द्वारा सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र भी मान्य किये जाने का निर्देश प्राप्त हुए हैं।

उक्तानुसार जो अभ्यर्थी राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किये जाने पर अपात्र हुए हैं, वे उक्त सूची में पात्र होंगे। शेष कंडिकाएं यथावत् रहेंगे।

धान घोटाले में दोषियों को क्या जल्द मिलेगी ज़मानत।

रामानुजगंज सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ के न्याय से न्यायालय के प्रति जागी लोगों में उम्मीद।

बलरामपुर ज़िले के रामचंद्रपुर व कामेश्वर नगर स्थित धान खरीदी केंद्र में हुए लाखों रुपये के धान घोटाले ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया था। इस गंभीर आर्थिक अपराध के उजागर होने के बाद अधिकारी सिलबानूस लकड़ा व कई व्यापारी जांच में दोषी पाए गए थे।

जिसका दांडिक प्रकरण क्रमांक 97 / 2013 में न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए गए थे। जिसका आपराधिक अपील प्रकरण क्रमांक 50 /2018 के दांडिक प्रकरण क्रमांक 97 / 2013 के फैसला बरकरार रखते हुए सत्र न्यायालय रामानुजगंज द्वारा दिनांक 7 / 4 / 2025 को अपील निरस्त कर दिया गया।

लोगों का कहना है कि कोर्ट के इस फैसले से कई लोग जेल की हवा खा रहे हैं तो कुछ वरिष्ठ लोग हॉस्पिटल में दवा खा रहे हैं। परंतु रामानुजगंज के न्यायाधीश द्वारा इस प्रकरण में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई से आम जनता के बीच न्यायालय के प्रति विश्वास और उम्मीद की नई किरण जागी है। कई वर्षों से प्रशासनिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों में लोगों को न्याय मिलने में देरी होती रही है, जिससे जनता का भरोसा डगमगाने लगा था। लेकिन इस मामले में न्यायालय की सक्रिय भूमिका ने स्पष्ट कर दिया है कि न्यायिक प्रणाली निष्पक्ष रूप से काम कर रही है।

इस प्रकरण की सुनवाई में जो पारदर्शिता और तेज़ी दिखाई दे रही है, वह न केवल बलरामपुर जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश दे रही है कि अब न्याय की उम्मीद केवल एक सपना नहीं, बल्कि एक सच्चाई बनती जा रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अभियुक्तों द्वारा जो हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई गई है क्या इस लाखों के घोटाले में लिप्त अभियुक्तों को जल्द ही उच्च न्यायालय से जमानत मिल जाएगी? कानूनी जानकारों का कहना है कि घोटाले की गंभीरता और जनता के विश्वास को देखते हुए न्यायालय किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से बच सकती है। क्या जमानत याचिकाओं पर विचार करते समय न्यायालय साक्ष्यों की गंभीरता और अभियुक्तों की भूमिका पर खास ध्यान देगी।

पंचायत सचिवों का अनोखा प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप।

बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी में पंचायत सचिवों ने अपने एक सूत्रीय मांगों को लेकर ढोल नगाड़ों के साथ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष सूरजमल सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों सचिवों ने महीनों से चल रहे आंदोलन को नई दिशा दी।

यह अनूठा प्रदर्शन न केवल प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास था, बल्कि ग्रामीण विकास की ठप पड़ी गाड़ी को फिर से पटरी पर लाने की मांग भी। सचिवों का है कि भाजपा सरकार ने उनसे जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए गए, और अब वे वादाखिलाफी के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।

इस हड़ताल से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य रुक गए हैं, जिससे ग्रामीण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या सरकार इस ढोल नगाड़ों की गूंज को सुनेगी या यह आवाज़ भी सियासत की भीड़ में गुम हो जाएगी।

पिकनिक के दौरान दो अधिकारियों की मौत।

मिली जानकारी के अनुसार, एसईसीएल हसदेव क्षेत्र की हल्दीबाड़ी भूमिगत कोयला खदान में कार्यरत अधिकारी साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कोरिया जिले के प्रसिद्ध अमृत धारा जलप्रपात पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान यह हर्षोल्लास उस समय दुखद घटना में बदल गया जब दो कर्मचारी—सुभम मलार (निवासी शहडोल) और पृथ्वी सेटी (निवासी तेलंगाना)—गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कर्मचारी जलप्रपात के गहरे हिस्से में उतर गए थे, जहां तेज बहाव और गहराई के कारण वे वापस बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल हसदेव क्षेत्र की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ समय की मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना संबंधित प्रशासन और परिजनों को दे दी गई है। मृतकों के सहकर्मियों और परिवारजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह घटना पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि ऐसे घटनास्थलों पर चेतावनी बोर्ड, गाइड और रेस्क्यू व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

 

भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि।

बलरामपुर जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है,

जो भारतीय सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।

ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर के सूचना पटल कपा अवलोकन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र/अपात्र की सूची जारी।

बलरामपुर,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज ने बताया है कि मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु  रिक्त पदों के भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर जिला मिशन समन्वयक, जेन्डर विशेषज्ञ, वित्तीय एवं समन्वयक, कार्यालय सहायक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तथा मल्टी टास्क स्टॉफ के 1-1 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।

प्राप्त आवेदन पत्रों का समिति द्वारा स्क्रूटनी कर पात्र-अपात्र की सूची जारी की गई है। पात्र/अपात्र सूची का अवलोकन वेबसाईट बलरामपुर जीओवी इन एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर किया जा सकता है। यदि किसी अभ्यर्थी को उक्त पात्र/अपात्र सूची में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, संयुक्त जिला कार्यालय भवन बलरामपुर में 17 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना दावा आपत्ति निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते है।

निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले कोई भी दावा-आपत्ति अभ्यावेदन मान्य नहीं होगें।

खेल अकादमी हेतु चयन ट्रायल, इच्छुक खिलाड़ी करा सकते हैं पंजीयन।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा रायपुर जिले में संचालित।आवासीय खेल अकादमी में हॉकी (बालक/बालिका), तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी फुटबॉल (बालक/बालिका) एवं एथेलेटिक्स (बालक/बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर जिले में किया जा रहा है।

 

तीरंदाजी और फुटबॉल खेल का चयन ट्रायल 21 से 23 अप्रैल तथा हॉकी/एथलेटिक्स खेल का चयन ट्रायल 25 से 27 अप्रैल 2025 को होगा। इस संबंध में प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया है कि जिले के इच्छुक खिलाड़ी (बालक/बालिका) जो आयोजित ट्रायल में सम्मिलित होने चाहते है और उनकी आयु 13 से 17 वर्ष है। वे खिलाड़ी 12 अप्रैल 2025 तक कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सयुंक्त जिला कार्यालय बलरामपुर में सबंधित खेल के उच्च स्तरीय खेल प्रमाण पत्र के साथ अपना जन्म प्रमाण-पत्र, आधारकार्ड, मार्कशीट की छायाप्रति व पासपोर्ट साईज की नवीनतम फोटो के साथ पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कल्याण विभाग सयुंक्त जिला कार्यालय बलरामपुर से संपर्क किया जा सकता है।

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधानपाठिका निलंबित।

खबर का असर बलरामपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला तुर्रीपानी विकासखंड कुसमी में छात्रों को प्रदान किये जाने वाले मध्यान्ह भोजन में मरी हुई छिपकली पाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक द्वारा जांच किया गया।

उक्त संबंध में संयुक्त जाँच समिति द्वारा जाँच में पाया गया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा संबंधी जारी निर्देश के पालन में अनियमितता एवं लापरवाही बरतना, संस्था में उपस्थित बच्चों को मध्यान्ह भोजन परोसने के पूर्व भोजन नही चखना, तथा चखना पंजी संधारण नही किया गया है। संस्था में पदस्थ प्रधानपाठक श्रीमती सरस्वती गुप्ता की उपर्युक्त लापरवाही एवं उदासीनता प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई गई है। श्रीमती सरस्वती गुप्ता का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी. एन. मिश्रा द्वारा श्रीमती सरस्वती गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया किया गया है।

निलंबन अवधि में श्रीमती सरस्वती गुप्ता का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती गुप्ता को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

सहायक जिला समन्वयक व लेखापाल रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अंतर्गत

डिस्ट्रीक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र में 1-1 पद कुल 02 पदों की पूर्ति किया जाना है। जिसमें सहायक जिला समन्वयक के 01 एवं लेखापाल के 01 रिक्त पद भरा जाना है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित आवेदन पत्र में भरकर 22 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज में स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।