Fri. Oct 23rd, 2026

2025

वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगवाना अनिवार्य।

बलरामपुर, जिला परिवहन अधिकारी ने बताया है कि कार्यालय परिवहन आयुक्त नवा रायपुर के द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से कहा है कि जिनका भी वाहन 01 अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत है वह हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह अपने वाहन में लगवायें। अपने वाहनों में सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाने के लिए परिवहन विभाग के वेबसाईट सीजी ट्रांसपोर्ट डॉट जीओव्ही डॉट ईन में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर अपने नजदीकी वाहन डीलर से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगवा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह नहीं लगवाने पर मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

पीपीटी की प्रवेश परीक्षा में होगी किन अधिकारियों की जिम्मेदारी।

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्रदेश भर में 01 मई 2025 को पीपीटी 2025 प्रवेश परीक्षा प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः15 तक आयोजित कि गई है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी उक्त परीक्षा शासकीय नवीन महाविद्यालय बलरामपुर में आयोजित होगी। उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय नवीन महाविद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष एवं आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नन्द कुमार देवांगन मोबाईल नंबर 99779-20198 एवं सहायक संचालक उद्यान श्री कमलेश साहू मोबाईल नंबर 96173-14333  को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। साथ ही कलेक्टर द्वारा उक्त परीक्षा केन्द्र के लिए उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया है। जिसमें उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. तनवीर अहमद मोबाईल नम्बर 98261-71905 को दल प्रभारी एवं सहायक संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो मोबाईल नम्बर 75873-42046 एवं नायब तहसीलदार बलरामपुर श्री रवि कुमार भोजवानी मोबाईल नम्बर 89094-42222 को सदस्य नियुक्त किया गया है।

संस्कार भारती द्वारा सांस्कृतिक प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में उद्धेस्वरी पैकरा।

संस्कार भारती और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड सामरी माइंस ने क्षेत्रीय कलाकारों को पहचान दिलाने का कार्य किया जो प्रशंसनीय है–उद्धेस्वरी पैकरा।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई क्षेत्रीय विधायक उद्धेस्वारी पैकरा ।
सर्वप्रथम श्रीमती पर ने मां सरस्वती और भारत मां के तेलिया चित्र प्रदीप प्रजनन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया इसके बाद संस्कार भारती के पवन कुमार पाण्डेय उन्हें भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती पैकरा ने संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ और मुझे आने का अवसर हुआ जिसकी मैं संस्कार भारती परिवार को आभार व्यक्त करती हूं साथी क्षेत्रीय बच्चों को कलाकारों को संबोधित करते हैं उन्होंने कहा कि आप प्रशिक्षण में जो शिक्षा ग्रहण किए हैं उसे निरंतर अभ्यास के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और इसी तरह कला के क्षेत्र में नाम बनाने का प्रयास करेंगे

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरगुजा विभाग कार्यवाह हेमंत सहदेव, कुसमी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल शिशु मंदिर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता प्राचार्य संत कुमार तिवारी पत्रकार राकेश भारती भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती टोप्पो सहित समाज के प्रबुद्ध जन की उपस्थिति रही।

जिले के 60 ग्राम पंचायतों में शुरू होंगे अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र।

बलरामपुर, जिले में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले के अन्तर्गत प्रथम फेज में 06 विकासखण्ड अन्तर्गत 10-10 ग्राम पंचायतों कुल चयनित 60 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया जायेगा।

इसके माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर ही ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत डी.बी.टी. के माध्यम से प्राप्त होने वाली राशि का ग्राम पंचायत स्तर पर ही नगद आहरण करने की सुविधा दी जाएगी साथ ही विभिन्न योजनाओं की ऑनलाईन जानकारी के साथ नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।इसके लिये ग्राम पंचायत में कार्यरत VLE एवं सरपंच के मध्य एक वर्ष का MoU हस्ताक्षर किया गया है।अब आम जनों को ग्राम पंचायत में ही नगद आहरण की सुविधा प्राप्त होगी।जिसके लिये हितग्राहियों को किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त राशि या शुल्क नहीं देना होगा।यह सुविधा निःशुल्क होगी

अग्निवीर सेना भर्ती’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि ।

बलरामपुर  जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है।

अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 25 अप्रैल तक खुली रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

 

ढुलू राम ने कि 9 साल में 10 शादियां, आरोपी भेजा गया जेल।

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ढुलू राम ने बीते 9 वर्षों में 10 शादियां कीं और हाल ही में अपनी 10वीं पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी को मार डाला और फिर शव को जंगल में फेंक दिया

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब गांव के कोटवार ने रोपा-क्यारी नाले के पास एक महिला का सड़ा-गला शव देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत सिर पर गंभीर वार के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ढुलू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि उसकी पिछली पत्नियों का क्या हुआ, क्योंकि 9 साल में 10 शादियों का यह सिलसिला सामान्य नहीं माना जा रहा। फिलहाल ढुलू राम की इस खौफनाक करतूत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सजगता से करें कार्रवाई: बलरामपुर कलेक्टर श्री कटारा।

बलरामपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन की निगरानी को लेकर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने खनिज विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि चेक पोस्टों पर तैनात अमला पूरी सजगता से कार्य करें।

 

उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिए चेक पोस्टों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए, वाहनों की नियमित जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी चेक पोस्ट पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए – डॉ गांगले।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डॉ भीमराव आम्बेडकर जी की 134 वी जन्म जयंती कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाई गई जिसमें डॉ लखन गांगले ने बताया कि आम्बेडकर कोई व्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा हैं जिसे हम सब को समझना होगा आम्बेडकर जी ने सदैव सर्व हित के लिए कार्य किया वे किसी एक तबके या समाज के नेता नही बल्कि सभी वर्गों का विकास करने वाली शख्शियत थी। 

 

उन्होंने कहा कि किस प्रकार बाबा साहेब का जीवन विप्पतियों से गुजरा हैं जिन विपत्तियों को दूर करने का शिक्षा ही मात्र ऐसा उपाय हैं जो व्यक्ति के जीवन मे बदलाव लाता हैं ओर शिक्षित व्यक्ति समाज मे अपनी अलग जगह स्थापित करता हैं बाबा साहब कहते थे कि व्यक्ति का जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए अर्थात हम सभी को कर्म की प्रधानता रखनी चाहिए ताकि जीवन मे हमे लोग हमारे अच्छे कामो से याद कर सके,

 

सीएम हाउस का घेराव करने की तैयारी में कांग्रेसी ।

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस 21 अप्रैल को सीएम हाउस का घेराव करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं, ब्लाक अध्यक्षों तथा रायपुर के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई.पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जवाबदेही सौंपी गई है.

कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी को पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया.

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, एआईसीसी पूर्व सचिव विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद चौबे, मदन तालेड़ा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष गिरिश दुबे, पूर्व महापौर ऐजाज ढेबर, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कमादार, शिव सिंह ठाकुर, श्री कुमार मेमन, सीमा वर्मा, शारिक रईस खान, अजय अग्रवाल, मो. सिद्दीक, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, उपस्थित रहे ।

जल संसाधन विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते किसान परेशान ।

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत भंवर माल जलाशय की नहर की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर बह रहा है। लाखों लीटर पानी। जबकि हर वर्ष नहर रिपेयरिंग के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन नहर की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर की सफाई सही तरीके से कर दी जाए तो कई एकड़ भूमि सिंचित हो सकती है और किसानों को बड़ा लाभ मिल सकता है। मगर विभागीय उदासीनता के कारण आज भी किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में जब विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता से सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई दी कि नहर के कुछ हिस्सों में पत्थर होने के कारण पूरी तरह सफाई संभव नहीं हो पा रही है। लेकिन सवाल यह है कि जब करोड़ों की लागत से जलाशय बनाया जा सकता है, तो लाखों रुपए की रिपेयरिंग राशि से पत्थर कटाई क्यों नहीं करवाई जा सकती।

ग्रामीणों का आरोप है कि भंवर माल जलाशय की नहर सफाई के नाम पर हर साल विभाग द्वारा फर्जी लाखों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं, लेकिन काम धरातल पर नहीं दिखता। यह भ्रष्टाचार की सीधी तस्वीर है और जांच का विषय भी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गड़बड़ी पर संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करता है या नहीं। किसानों को न्याय के साथ पानी मिलेगा या नहीं, यह आने वाला समय बताएगा।